एनडीए में सही समय पर होगा सीटों का बंटवारा : रामविलास पासवान

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान नेअाज बिहार एनडीए में सीट बंटवारे कोलेकरचलरही सियासीअटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है. एनडीए में सीट शेयरिंगकेमुद्दे पर रामविलास पासवान ने कहा कि लोजपा पूरी तरह से आश्वस्त है और हम सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है. उन्होंने कहा कि […]

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान नेअाज बिहार एनडीए में सीट बंटवारे कोलेकरचलरही सियासीअटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है. एनडीए में सीट शेयरिंगकेमुद्दे पर रामविलास पासवान ने कहा कि लोजपा पूरी तरह से आश्वस्त है और हम सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है और समय से सब तय हो जायेगा.

पटना पहुंचे लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने आज प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पासवान ने कहा, एनडीए में सही समय पर सीटों का बंटवारा हो जायेगा. उन्होंने राजधानी पटना में भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की.गौरहो कि बीते दिनों अपने दिल्ली प्रवास के दौरानबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. दोनों प्रमुख नेताओं के बीचइस मुलाकात के दौरान एनडीए में सीटों के बंटवारे पर बातचीत कियेजाने की संभावना जतायी जाती रही है.जिसकेबादएनडीए में सीटों के बंटवारे पर फैसला जल्द किये जाने को लेकर सूबे में सियासी पारा चढ़तादिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >