देशी गाै-पशुओं के नस्ल सुधार पर हो शोध

पशुधन का विकास होने से गरीबों का होगा आर्थिक सशक्तीकरण : राज्यपाल पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति लाल जी टंडन ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह को देशी नस्ल की गौ–पशुओं के नस्ल सुधार की दिशा में काम व शोध करने की बात कही. उन्होंने बिहार में गिर नस्ल, सहिवाल […]

पशुधन का विकास होने से गरीबों का होगा आर्थिक सशक्तीकरण : राज्यपाल

पटना : राज्यपाल सह कुलाधिपति लाल जी टंडन ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह को देशी नस्ल की गौ–पशुओं के नस्ल सुधार की दिशा में काम व शोध करने की बात कही. उन्होंने बिहार में गिर नस्ल, सहिवाल नस्ल व थारपारकर नस्ल की गायों के नस्ल विकास की दिशा में तेजी से काम करने का सुझाव दिया. राज्यपाल ने कहा कि देशी नस्ल की गायों में रोग–प्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से काफी अधिक होती है.
यह गायें बिहार व अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के ज्यादा तापमान वाले इलाकों के भी अनुकूल होती है. राजभवन में राज्यपाल से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह मुलाकात करने आये थे. राज्यपाल ने कहा कि भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूलाधार कृषि व पशुधन है.उन्होंने कहा कि पशुधन का विकास होने से गरीबों का भी आर्थिक सशक्तिकरण होगा. इस परिप्रेक्ष्य में राज्य के विकास में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है.
राज्यपाल ने कहा कि देशी
नस्ल के गायों के रख–रखाव व चिकित्सा पर काफी कम खर्च होता
है. कम लागत पर ही ज्यादा दुग्ध उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. राज्यपाल ने राज्य में हाई जेनेटिक मेरिट वाले उन्नत नस्ल के सांढ़ों को भी देहाती क्षेत्रों में उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि दुग्ध–संग्रहण के कार्य में लगी सहकारी संस्थाओं के सुदृृढ़ीकरण हेतु भी विश्वविद्यालय को आवश्यक परियोजनाएं संचालित करनी चाहिए.
लोक कलाओं के विकास व संरक्षण के बारे में ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >