दबंगों ने दलितों को पूजा करने से रोका

फुलवारीशरीफ : गौरीचक के जैवर गांव में दबंगों ने दलित समाज को पूजा करने से रोका. इतना ही मंदिर में ताला जड़ दिया. सूचना मिलते ही प्रशासन ने ताला तोड़वा कर दलितों को पूजा कराया. शुक्रवार को गांव की सालाना पूजा के अवसर पर दबंगों ने दलित समाज को पूजा करने से रोका . इतना […]

फुलवारीशरीफ : गौरीचक के जैवर गांव में दबंगों ने दलित समाज को पूजा करने से रोका. इतना ही मंदिर में ताला जड़ दिया. सूचना मिलते ही प्रशासन ने ताला तोड़वा कर दलितों को पूजा कराया. शुक्रवार को गांव की सालाना पूजा के अवसर पर दबंगों ने दलित समाज को पूजा करने से रोका . इतना ही नहीं देवी मंदिर में ताला जड़ दिया. जब दलित समाज पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर में ताला लगा हुआ है . इसके बाद तुरंत स्थानीय थाने और एएसपी को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया तुरंत जैवर गांव पहुंच कर मंदिर मे लगे ताले को तोड़वा दिया और दलित समाज से पूजा करायी.

बीते मंगलवार को प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों की बैठक भी करायी थी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोई भी किसी समय पूजा कर सकता है. निर्णय के बाद भी दबंग लोगों ने मंदिर में ताला लगा दिया. उधर, थानेदार मुरारी प्रसाद ने बताया कि मंदिर परिसर में कुत्ता आने के करण हर रोज दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ताला लगाया जाता है. किसी ने पूजा करने से नहीं रोका है. मंदिर में शांतिपूर्वक पूजा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >