पटना : एक लाख रुपये घूस लेते घोसवरी के बीडीओ गिरफ्तार

पटना/मोकामा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को घोसवरी के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता काे एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. वह योजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिए यह रिश्वत ले रहे थे. पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय निगरानी-1 में पेश किया जायेगा. जानकारी के अनुसार बीडीओ जयवर्धन गुप्ता मोकामा […]

पटना/मोकामा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को घोसवरी के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता काे एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. वह योजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिए यह रिश्वत ले रहे थे.
पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय निगरानी-1 में पेश किया जायेगा. जानकारी के अनुसार बीडीओ जयवर्धन गुप्ता म��कामा स्थित मोल दियार टोला के छोटन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे हैं.
बीडीओ केे खिलाफ घोसवरी थाने के मालपुर गांव के दिनेश गोप ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि बीडीओ एक योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत के सत्यापन के बाद बीडीओ को पकड़ने के लिए डीएसपी पारसनाथ के नेतृत्व में धावा दल बनाया गया. धावा दल मंगलवार को मोल दयार टोला पहुंचा और बीडीओ को उनके किराये के आवास से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.
समर्थकों ने किया हंगामा -09

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >