पटना : अक्षर आंचल योजना में अब दलितों को पढ़ाने जायेंगे शिक्षा सेवक

किसी की मृत्यु होने पर 15 दिन के अंदर मिलेगा चार लाख का अनुदान पटना : राज्य के महादलित या दलित टोलों में निरक्षर लोगों खासकर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए अक्षर आंचल योजना फिर से शुरू की गयी है. इसके तहत इस बार से अब टोला सेवक को शिक्षा सेवक तथा शिक्षा सेवक […]

किसी की मृत्यु होने पर 15 दिन के अंदर मिलेगा चार लाख का अनुदान
पटना : राज्य के महादलित या दलित टोलों में निरक्षर लोगों खासकर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए अक्षर आंचल योजना फिर से शुरू की गयी है. इसके तहत इस बार से अब टोला सेवक को शिक्षा सेवक तथा शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के पदनाम से एक समान रूप से जाना जायेगा. इन टोला सेवकों को पहले की तुलना में ज्यादा सहूलियतें भी दी जायेगी. इस मामले में शिक्षा विभाग एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ये शिक्षा सेवक ही सभी निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने की अलख जगायेंगे.
इनकी कार्यावधि सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की होगी. स्कूल के मॉर्निंग होने की स्थिति में इनके समय में भी परिवर्तन हो सकता है. इसके अलावा अगर किसी शिक्षा सेवक की मौत कार्यकाल के दौरान हो जाती है, तो उन्हें 15 दिन के अंदर चार लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा. ये रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे. पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था, लेकिन अब इसे जिला के स्तर पर ही हर हाल में 15 दिन के अंदर पूरी कर लेने के लिए कहा गया है.
इस शिक्षा सेवक के कार्य और दायित्व वर्णन में संशोधन किया गया है, जिसके तहत अब 15 से 45 वर्ष की महिलाएं साक्षर बन सकेंगी. पहले 15 से 35 वर्ष की महिलाओं को इस योजना के तहत साक्षर बनाया जाता था
इसके अलावा शिक्षा सेवक को प्रत्येक महीने के 15 तारीख तक वेतन उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा. निर्धारित तिथि तक मानदेय भुगतान नहीं करने पर जिम्मेवार पदाधिकारियों और कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. जिला के स्तर पर यहराशि समय पर उपलब्ध करा दी जायेगी. इस बार इस योजना को ज्यादा प्रभावी और सशक्त तरीके से इसे लागू किया जा रहा है.
पटना : सोमवार की रात शहर में झमाझम बारिश हुई. बारिश करीब आधा घंटे से अधिक बारिश हुई. रात में हुई बारिश के चलते शहर में ठंडक पसर गयी. हालांकि सोमवार को दिन भर चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे. ये बात और है कि बीच बीच में ठंडी हवा के सिसकने से तापमान में कुछ कमी महसूस हुई. हालांकि, सोमवार को भी दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. इस दौरान तेज हवा भी चली. इसके बाद लोगों ने सुकून की सांस ली. हालांकि, सोमवार को हुई बारिश की खासियत रही कि करीबन समूचे शहर में बारिश हुई. जानकारों के मुताबिक इसी तरह बारिश की संभावना मंगलवार को बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >