पटना : अलमारी का ताला खोलकर 20 हजार कैश व गहने चोरी

पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल पथ मजार गली में प्रेमकुंज अपार्टमेंट के पास एक मकान में चोरों ने हाथ साफ किया है. घर के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे. इस दौरान आलमारी के ऊपर रखी चाबी से आलमारी के लॉकर को खोल दिया और उसमें रखा 20 हजार रुपये कैश और […]

पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल पथ मजार गली में प्रेमकुंज अपार्टमेंट के पास एक मकान में चोरों ने हाथ साफ किया है. घर के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे. इस दौरान आलमारी के ऊपर रखी चाबी से आलमारी के लॉकर को खोल दिया और उसमें रखा 20 हजार रुपये कैश और गहने, एक डिजिटल कैमरा चुरा लिया और फरार हो गये.
इस मामले में शशि कुमार सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को वह ड्यूटी चले गये थे. उनकी पत्नी अपने दुकान पर राजा बाजार चली गयी थी. घर में ताला बंद था. इस बीच चोरों ने घर को खंगाल दिया. घटना की जानकारी शाम को शशि कुमार की पड़ाेस में रहने वाली आईजीआईएमएस की नर्स प्रीति कुमारी ने दी. उसने बताया कि मकान का गेट खुला हुआ. इस पर जब शशि कुमार की पत्नी वहां जाकर देखी तो ताला खुला हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >