पटना : मोहनिया से अघौरा के लिए कल से परिवहन निगम की बस सेवा

पटना : परिवहन निगम सुदूर क्षेत्र अघौरा के लिए मोहनिया से बस सेवा शुरू करेगी. 15 अगस्त को परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मोहनिया में बस को हरी झंडी दिखायेंगे. परिवहन निगम के प्रशासक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैमूर जिले का अघौरा ब्लॉक पहाड़ी क्षेत्र में पड़ता है. लगभग सात किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र […]

पटना : परिवहन निगम सुदूर क्षेत्र अघौरा के लिए मोहनिया से बस सेवा शुरू करेगी. 15 अगस्त को परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मोहनिया में बस को हरी झंडी दिखायेंगे. परिवहन निगम के प्रशासक संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कैमूर जिले का अघौरा ब्लॉक पहाड़ी क्षेत्र में पड़ता है. लगभग सात किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र से गुजरने के बाद अघौरा पहुंचा जाता है. वहां के लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए मोहनिया से बस सेवा शुरू की जा रही है. एक बस सुबह में छह बजे मोहनिया से खुल कर भभुआ, भगवानपुर, तेलहारकुंड, तला, गमहरिया, गड़के, भरगवावा, झरपा होते हुए 60 किलोमीटर दूरी तय कर साढ़े आठ बजे अघौरा पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >