पटना : सीबीआई ने मांगी बृजेश की मेडिकल रिपोर्ट

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर पर सीबीआई शिकंजा कसती ही जा रही है. सीबीआई ने अब मुजफ्फरपुर के जेल अधीक्षक के डॉक्टरों से बृजेश ठाकुर की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. सीबीआई उसे रिमांड पर लेेने की तैयारी कर रही है. इसके लिये वह मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन कर […]

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर पर सीबीआई शिकंजा कसती ही जा रही है. सीबीआई ने अब मुजफ्फरपुर के जेल अधीक्षक के डॉक्टरों से बृजेश ठाकुर की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट मांगी है.
सीबीआई उसे रिमांड पर लेेने की तैयारी कर रही है. इसके लिये वह मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन कर आगे कोई कदम उठायेगी. जांच अधिकारियों को आशंका है कि बृजेश को एेसी कोई गंभीर बीमारी नहीं है जिसके लिये उसे अस्पताल में भर्ती रखना पड़े. बृजेश की कॉल डिटेल में पटना के ही कई रसूखदार लोगों के नंबर मिले हैं. इन पर कैसे कार्रवाई करनी है सीबीआई इसकी भी रणनीति बना रही है.
शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद बालिका गृह यौन शोषण कांड के आरोपित बृजेश ठाकुर के स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट में ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ा मिला है. उसने डॉक्टरों से कहा कि कमर में दर्द और पैर में झुनझुनी बनी रहती है. पिछले दिनों एसकेएमसीएच में उसकी एमआरआइ भी करायी गयी थी.
डॉक्टरों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ से जांच कराने की बात कही. सीएस को सौंपी रिपोर्ट में बेहतर इलाज के लिए रेफर और गंभीर बीमारी का जिक्र नहीं किया गया है. रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य को सामान्य बताया है. सीबीआई बृजेश ठाकुर के बैंक अकाउंट पहले ही फ्रीज कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >