मोबाइल फोन छीन कर भाग रहा था, गिरफ्तार

खोज रही थी चार थानों की पुलिस पटना : बुधवार को दिनदहाड़े कोतवाली थाने के सामने युवक मो सुलेमान एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन कर भाग रहा था. हालांकि कोतवाली टी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया और उसकी स्कूटी जब्त कर ली. लेकिन उसके साथ रहा एक फरार […]

खोज रही थी चार थानों की पुलिस
पटना : बुधवार को दिनदहाड़े कोतवाली थाने के सामने युवक मो सुलेमान एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन कर भाग रहा था. हालांकि कोतवाली टी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया और उसकी स्कूटी जब्त कर ली. लेकिन उसके साथ रहा एक फरार होने में सफल रहा.
बताया जाता है कि मो सुलेमान पीरबहोर इलाके का रहने वाला है और अच्छे परिवार से जुड़ा है. मोबाइल स्नैचिंग के मामले में उसे कंकड़बाग, कोतवाली, गांधी मैदान व पीरबहोर थाने की पुलिस कई दिनों से खोज रही थी. प्रतिदिन वह अपने साथियों के साथ इन थाना क्षेत्रों में कम-से-कम दो मोबाइल फोन छीनता था. उसके पकड़े जाने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस भी कोतवाली थाने पहुंची, जहां उन्होंने पूर्व के मोबाइल स्नैचरों की फोटो का मिलान किया, तो वह मो सुलेमान निकला. कोतवाली थानाध्यक्ष रामाशंकर ने मोबाइल स्नैचर के पकड़े जाने की पुष्टि की.
बेच देते हैं ओएलएक्स पर : ये मोबाइल स्नैचर काफी शातिर हैं. किसी से मोबाइल छीनने के बाद उसे ये ओएलएक्स पर बेचने के लिए डाल देते हैं. जब कोई मोबाइल खरीदने के लिए इनसे संपर्क करता है, तो इसके बाद वे उस मोबाइल फोन के जाली कागजात बना कर औने-पौने दाम में बेच देते हैं. ऐसा ही एक मामला मंदिरी के युवक के साथ हुआ.
उसने भी ओएलएक्स पर एमआई का मोबाइल फोन पीरबहोर के एक युवक से खरीदा. 17 हजार का मोबाइल फोन उसे मात्र पांच हजार रुपये में मिला था. लेकिन उसे शक हुआ कि इतनी कम कीमत में उसने मोबाइल फोन कैसे बेच दिया. इसके बाद उसने एमआई कंपनी से संपर्क किया, तो पता चला कि उक्त मोबाइल फोन के कागजात जाली हैं. युवक ने गांधी मैदान थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >