पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महानिदेशक सह महासमादेष्टा एवं अग्निशाम सेवाएं रविंद्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री आवास 1, अण्णे मार्ग में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का फ्लैग लगाया गया. मुख्यमंत्रीने अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन विभागके कार्याें की सराहना की तथा अग्निकांडोंसे बचावके तौर-तरीकों से आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया.
मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की सफलता की भी कामना की. अग्निसमनसेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2018 तक मनाया जायेगा.
