बिहार : सीएम नीतीश कुमार से मिले रामविलास, दिया इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने रविवार की देर शाम केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान उनके आवास पहुंचे. मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली और कई राजनीतिक बातों को लेकर चर्चा भी हुई. इस दौरान पासवान ने सीएम को 14 अप्रैल को आयोजित दलित महासभा में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने रविवार की देर शाम केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान उनके आवास पहुंचे.
मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली और कई राजनीतिक बातों को लेकर चर्चा भी हुई. इस दौरान पासवान ने सीएम को 14 अप्रैल को आयोजित दलित महासभा में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. लोजपा की तरफ से डॉ भीमराव अांबेदकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को पटना में दलित महासभा का आयोजन किया गया है. इसमें सीएम समेत तमाम गणमान्य लोगों को लोजपा की तरफ से निमंत्रण दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >