पटना से जोधपुर और मुंबई के बीच दीपावली व छठ में चलेगी स्पेशल ट्रेन

पटना : दीपावली व छठ में पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना व भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच ट्रेन संख्या 04865/04866 अनारक्षित पूजा स्पेशल और पटना-मुंबई-पटना के बीच 02053/02054 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मुंबई-पटना-मुंबई के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलेगी. […]

पटना : दीपावली व छठ में पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने पटना व भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच ट्रेन संख्या 04865/04866 अनारक्षित पूजा स्पेशल और पटना-मुंबई-पटना के बीच 02053/02054 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मुंबई-पटना-मुंबई के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलेगी. वहीं, पटना-भगत की कोठी के बीच पूजा स्पेशल तीन-तीन फेरा चलेगी.
भगत की कोठी-पटना-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन : ट्रेन संख्या 04865 भगत की कोठी-पटना स्पेशल 17, 21 व 24 अक्तूबर को भगत की कोठी स्टेशन से रात 9:00 बजे खुलेगी और अगले दिन मुगलसराय, बक्सर, आरा व दानापुर रुकते हुए पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04866 पटना-भगत की कोठी स्पेशल 20, 23 व 28 अक्टूबर को पटना से सुबह 6:00 बजे खुलेगी.
मुंबई-पटना-मुंबई स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02053 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पटना सुपर फास्ट स्पेशल बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 8:05 बजे खुलेगी और गुरुवार को पटना पहुंचेगी. वहीं, 02054 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपर फास्ट स्पेशल सात सितंबर को पटना से दोपहर 2:00 खुलेगी और शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >