साइबर कैफे से निकाले एक हजार,खाते से उड गये दस हजार, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भोजपुर जिले की एक महिला के साथ साइबर कैफे में धोखाधड़ी हुई है. फिंगरप्रिंट से ₹1,000 निकालने पर बैंक खाते से ₹10,000 अवैध रूप से निकाल लिए गए. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna News : भोजपुर जिले की एक महिला के बैंक खाते से कथित तौर पर ₹10,000 की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मनेर थाना में लिखित शिकायत देकर एक साइबर कैफे संचालक पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

फिंगर प्रिंट से निकाले थे 1,000 रुपए

जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी संतोष प्रसाद की पत्नी सरिता देवी अपने परिवार के साथ मनेर थाना क्षेत्र के टाटा कॉलोनी गांव स्थित अपनी मौसी सास के घर आई थीं. इसी दौरान उन्होंने मनेर के एक साइबर कैफे में अंगूठे (बायोमेट्रिक) के माध्यम से अपने खाते से ₹1,000 की निकासी की.

बैंक जांच में सामने आई अतिरिक्त निकासी

घर लौटने के बाद सरिता देवी ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपने खाते की जांच कराई. बैंक स्टेटमेंट में ₹1,000 के अलावा ₹10,000 की अतिरिक्त निकासी दर्ज मिली. इसके बाद उन्होंने विस्तृत लेनदेन की जानकारी प्राप्त की, जिसमें अतिरिक्त राशि निकाले जाने की पुष्टि हुई.

थाने में शिकायत, जांच शुरू

सोमवार को पीड़िता मनेर थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के कहने पर उन्होंने संबंधित साइबर कैफे संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >