Video: विपक्षी दलों की बैठक के बाद लालू प्रसाद ने कहा- पूरी तरह से फिट हूं, अब मोदी जी को फिट करना है

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से आज बिहार की राजधानी पटना में 15 विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए. इस बैठक में विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया.

Live Updates
5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

हनुमान जी अब हम लोग के साथ है

विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और अब मोदी जी को भी पूरी तरह फिट कर देना है. लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा आप शादी करिए हम सभी लोग बारात चलने के लिए तैयार हैं. लालू प्रसाद ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी से नाराज होकर हनुमान जी हम लोगों के साथ आ गए हैं.

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है. हमारी यह लड़ाई संघीय ढांचे को बचाने की लड़ाई है.

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

देश को बचाने के लिए हम एक साथ आए हैं

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा मकसद सत्ता प्राप्त करना नहीं है. बल्कि हमारा मकसद देश के संविधान को बचाना है. हम तमाम दल देश को बर्बादी से बचाने के लिए एक साथ आए हैं. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देना है.

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

गांधी के देश को गोडसे का देश नहीं बनने देंगे

महबूबा मुफ्ती ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गांधी के देश को हम गोडसे का देश नहीं बनने देंगे

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

ममता ने कहा- BJP के तानाशाही के खिलाफ हम एक साथ हैं

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ हम सभी लोग एक साथ हैं. यह बैठक पटना में करने के लिए मैंने ही कहा था. क्योंकि जो आंदोलन पटना से शुरू होता है वह जनआंदोलन का रुप धारण करता है. इसी कारण हम सभी लोगों ने पटना में यह बैठक की है.

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

शिमला में होगी अगली बैठक

विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में होगी. आज की बैठक में इस बात पर आम सहमति बन गई है कि सभी लोग एक साथ- साथ चुनाव लड़ेंगे. शिमला में 10 या 12 जुलाई को बैठक होगी

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

विपक्षी दलों का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

पटना में विपक्षी दलों की बैठक में 15 दल के 27 नेता हुए शामिल

राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है. थोड़ी ही देर में विपक्षी दल के सभी नेता संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं. इस बैठक में 15 दल के 27 नेता हुए शामिल हुए. इन नेताओं के नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी , नीतीश कुमार ,लालू प्रसाद यादव ,अरविंद केजरीवाल , ममता बनर्जी , हेमंत सोरेन , उद्धव ठाकरे , शरद पवार , आदित्य ठाकरे , महबूबा मुफ्ती , भगवंत मान , अखिलेश यादव , केसी वेणुगोपाल , सुप्रिया सुले , मनोज झा , फिरहाद हकीम , प्रफुल्ल पटेल , राघव चड्ढा , संजय सिंह , संजय राऊत , ललन सिंह , संजय झा , सीताराम येचुरी , उमर अब्दुल्ला , टीआर बालू , दीपंकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव , अभिषेक बनर्जी , डेरेक ओ’ब्रायन , एमके स्टालिन , और डी राजा हैं.

5:48 PM. 23 Jun 23 5:48 PM. 23 Jun

भारत जोड़ो की हवा चल पड़ी है

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर कहा भारत जोड़ो की हवा चल पड़ी है. अब देश भर में इसका असर दिखेगा. देश तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ हम एकजुटता से लड़ेंगे.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

विपक्षी एकता के नीतीश कुमार बने संयोजक!

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पटना में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर चल रही बैठक अभी जारी है. सूत्रों के हवाले से जो खबर बाहर आ रही है उसके अनुसार नीतीश कुमार को विपक्षी एकता का संयोजक बनाने पर पूरा विपक्ष सहमत हो गया है. लेकिन, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

मल्लिकार्जुन खरगे बैठक का शेयर किया वीडियो

पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक का वीडियो शेयर कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है. देश को एक नई दिशा देने के लिए हमारी यह बैठक हो रही है

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

विपक्षी दलों की बैठक पर अमित शाह का तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में हो रहे विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है. अमित साह ने जम्मू से विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसा है. शाह ने कहा कि विपक्ष के सभी नेता एक मंच से संदेश देना चाहते हैं कि हम बीजेपी और मोदी जी को चुनौती देंगे.केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष के सभी नेताओं को मैं कहना चाहता हूं कि आप चाहे भी कितने भी हाथ मिला लें आप एक साथ नहीं हो सकते हैं. और आप भी गए तो 2024 में पीएम नरेंद्र मोदीजी फिर से पीएम बनने से नहीं रोक सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी एक बार फिर 300 से ज्यादा सीटों के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनायेगी.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

जदयू ने कहा- ये दलों का नहीं दिलों का महागठबंधन

सीएम नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को हो रही 15 विपक्षी दलों की बैठक के बीच उनकी पार्टी JDU ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर कर कहा कि ये दलों का नहीं दिलों का महागठबंधन.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

विपक्षी एकता की बैठक के बीच बीजेपी ने फोड़ा वीडियो बम

पटना में हो रही विपक्षी एकता की बैठक को लेकर भाजपा लगातार विपक्ष के नेताओं को घेरने में लगी है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है. वीडियो का कैप्शन है- चुनावी ढोंग है विपक्षी एकता की तैयारी, एक अकेला ही पड़ रहा है सब पर भारी.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

राहुल गांधी पर सबकी नजर

पटना के सीएम हाउस में लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए बैठक हो रही है. इस बैठक में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पार्टियों का जमावड़ा पटना में लगा है. लेकिन, इस मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हर किसी की नजर है.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- छोटे-मोटे मतभेदों को भूल जाइये

बिहार के सीएम आवास पर चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी को आप अगर हराना चाहते हैं तो अपने छोटे- मोटे मतभेदों को भूल जाइये और भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से मैदान में उतरना चाहिए.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

सभी दल अपनी महत्वकांक्षा को छोड़ें

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से हो रही बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि सभी दलों को अपनी महत्वकांक्षा छोड़कर एक बड़ी लड़ाई के लिए आगे आना चाहिए.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

नीतीश कुमार बन सकते हैं संयोजक

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से बिहार की राजधानी पटना में हो रही 15 विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का संयोजक बनाने पर आम सहमति बनी है.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

छोटे-मोटे मतभेदों को भूल जाइये, देश और संविधान को बचाने के लिए लड़िये

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से बिहार की राजधानी पटना में 15 विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर यह बैठक हो रही है.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता इस बैठक में उपस्थित हैं. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की पहल पर पूरा विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इस बैठक में बीजेपी के खिलाफ रोडमैप तैयार करेगा, ताकि अगले चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सके. इस बैठक से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हम बिहार जीत गए तो सारा हिंदुस्तान जीत जाएंगे।’ इसलिए हम बिहार आए हैं. खरगे ने आगे कहा कि हम सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना है. 2024 में एक सभी लोगों को एकजुट होकर लड़ना है.

12:14 PM. 23 Jun 23 12:14 PM. 23 Jun

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पटना पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पटना पहुंच गए हैं. विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं. अखिलेश यादव पटना एयरपोर्ट से सीधे सीएम आवास के लिए निकल गए हैं. उनसे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सीताराम येचुरी भी पटना पहुंचे हैं.

12:37 PM. 23 Jun 23 12:37 PM. 23 Jun

बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा- आरजेडी देगी नीतीश कुमार को धोखा

बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने पटना में विपक्षी एकता की बैठक पर कहा कि विपक्षी दलों में विरोधाभास हैं. आरजेडी नीतीश कुमार को धोखा देगी. बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता पीएम मोदी के साथ है.

12:37 PM. 23 Jun 23 12:37 PM. 23 Jun

राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज

पटना में राहुला गांधी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछा कि आपका मूड कैसा है. फिर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जानते हैं इस वक्त हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही. कांग्रेस की विचारधारा भारत जोड़ने की है. कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वो बिहार का डीएनए में है. यही कारण था कि मेरे भारत जोड़ो यात्रा का हर प्रदेश में बिहार के लोगों ने समर्थन किया.क्योंकि आप भारत जोड़ो यात्रा में विश्वास करते हैं. इसलिए आपने ऐसा किया है.राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी हिंसा-द्वेष और तोड़ने का काम करती है. मेरा मानना है कि नफरत को नफरत से नहीं हटाया जा सकता, नफरत को मोहब्बत से ही जीता जा सकता है.

12:14 PM. 23 Jun 23 12:14 PM. 23 Jun

राहुल गांधी सीएम आवास पहुंचे

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी सीएम आवास पहुंच गए हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर अब से थोड़ी देर में विपक्षी दलों की बैठक शुरू होगी.

12:14 PM. 23 Jun 23 12:14 PM. 23 Jun

झारखंड के सीएम पटना पहुंचे

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शुक्रवार को पटना पहुंचे. इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, शरद पवार समेत कई नेता भी पटना पहुंच गए हैं.

12:37 PM. 23 Jun 23 12:37 PM. 23 Jun

Patna Opposition Parties Meeting: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान, ये देश के विपक्ष की बैठक नहीं..

सीएम नीतीश कुमार ने राहुल का किया स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रवार को पटना पहुंचने. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने पटना आए हैं. वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार पहुंचे हैं. उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी हैं. नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं की अगवानी तथा उनका स्वागत करने के लिए जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे किया.

2:48 PM. 23 Jun 23 2:48 PM. 23 Jun

कांग्रेस खड़ी हुई तो बीजेपी गायब हो गई

राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस जब कर्नाटक में खड़ी हुई तो बीजेपी नेताओं ने देखा क्या हुआ? बीजेपी गायब हो गई.

12:14 PM. 23 Jun 23 12:14 PM. 23 Jun

बीजेपी का मतलब केवल दो तीन लोगों को फायदा देना

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का मतलब केवल दो तीन लोगों को फायदा देना, कांग्रेस का मतलब देश के साथ खड़े होगा. गरीबों के साथ खड़े होना और उन्हें गले लगना. इसलिए पूरे देश में हमें बिहार के लोगों का साथ मिला.

11:16 AM. 23 Jun 23 11:16 AM. 23 Jun

नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी तोड़ने का काम कर रही है.लेकिन कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है. इसलिए हम मोहब्बत की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है.

11:16 AM. 23 Jun 23 11:16 AM. 23 Jun

राहुल गांधी पहुंच गए हैं.उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़क पर उतर गी थी. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी हैं. खुद सीएम नीतीश ने मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी का किया एयरपोर्ट पर जाकर स्वागत किया. राहुल गांधी सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. सदाकत आश्रम पटना एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता.

मुख्य बातें

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के उद्देश्य से आज बिहार की राजधानी पटना में 15 विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए. इस बैठक में विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >