Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है. उन्होंने 6.35 लाख की राशि बाढ़ राहत के लिए दान की है. नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वह बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं.
बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिल रही 7 हजार की मदद
बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से प्रति परिवार 7000 की आर्थिक मदद दी जा रही है. अब तक प्रभावित परिवारों को 550 करोड़ से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी है. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर बनाए गए हैं. लोगों के लिए कम्युनिटी किचन और इलाज की व्यवस्था भी की गई है.
NDRF और SDRF की टीमें बचाव में जुटीं
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार काम कर रही हैं. बाढ़ के कारण प्रभावित पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई है. सरकार की ओर से राहत और बचाव के काम पर लगातार नजर रखी जा रही है.
बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. नुकसान की जानकारी मिलने के बाद किसानों को जरूरी मदद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
शिवराज सिंह चौहान ने भी लिया जायजा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की. उन्होंने वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया. नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इस संकट में बिहार के प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 13 जिलों में 30-40 KMPH की गति से चलेगी हवा, बारिश को लेकर IMD अलर्ट
