घरेलू विवाद में युवक ने खाया चूहा मारने वाला दवा, गंभीर हालत में नवादा रेफर

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के ढाब गांव में घरेलू कलह से आहत एक युवक ने चूहा मारने की दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के ढाब गांव में घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने चूहा मारने की दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. दवाई खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्याम नंदन प्रसाद और डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि पीड़ित की पहचान ढाब निवासी श्याम सुंदर यादव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. अस्पताल पहुंचने के बाद उसे नमक का पानी पिलाकर उल्टी कराई गई तथा इंजेक्शन और सलाइन देकर प्राथमिक उपचार किया गया. हालांकि हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घरेलू विवाद से उठाया कदम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए. परिजनों के अनुसार घरेलू कलह से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

आवेश में गलत कदम नहीं उठाने की अपील

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि मानसिक तनाव या घरेलू विवाद की स्थिति में आवेश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं. ऐसी परिस्थिति में परिजनों, मित्रों या चिकित्सकों से सलाह लेकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >