Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में सीओ चंदन चौधरी, राजस्व अधिकारी अनीश कुमार एवं कौआकोल थाना के पुलिस अधिकारी ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की.
दो मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन
आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल चार मामले सुनवाई के लिए आए. अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजातों के आधार पर दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया.
दो मामलों में दूसरे पक्ष को भेजा गया नोटिस
वहीं शेष दो अन्य मामलों के निष्पादन के लिए दूसरे पक्ष को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया और उनके लिए नोटिस जारी किया गया. इस अवसर पर राजस्व कर्मचारियों के अलावा लिपिक नीतीश कुमार सहित अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.
