अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने की छापेमारी, चालक फरार

पुलिस ने की छापेमारी, चालक फरार नवादा कार्यालय. जिले में अवैध बालू खनन तथा परिवहन की रोकथाम के लिए की गयी छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो ट्रैक्टरों जब्त किया है. हालांकि, अवैध खनन में संलिप्त माफिया समेत ट्रैक्टर चालक फरार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने मिर्जापुर स्थित सूरज मंदिर के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. वहीं कादिरगंज थाना क्षेत्र की सकरी नदी से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. सभी जब्त ट्रैक्टरों को संबंधित थाने में खड़ा कर दिया गया है. खनन निरीक्षक अपूर्वा सिंह ने बताया कि अवैध खनन अधिनियम की तहत संबंधित थाने में ट्रैक्टर तथा मालिक के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है. बता दें कि खनन विभाग के साथ संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापेमारी कर करवाई कर रही है. इसके बावजूद अवैध बालू खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अवैध बालू खनन माफियाओं की ओर से विभिन्न तरह से जिले की विभिन्न नदियों से धड़ल्ले से बालू खनन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >