मैट्रिक परीक्षा की छुट्टी के दौरान शहर में लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली कमान

NAWADA NEWS.सोमवार को मैट्रिक परीक्षा की छुट्टी होते ही शहर के अस्पताल रोड, प्रसाद बीघा और मेन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आये. दोपहर के समय स्थिति ऐसी हो गयी कि चारों ओर जाम का नजारा दिखने लगा.

अस्पताल रोड से रेलवे फाटक तक वाहनों की लगी लंबी कतार

फ़ोटो कैप्शन-प्रसाद बीघा मे जाम में फसी वाहनप्रतिनिधि, नवादा नगरसोमवार को मैट्रिक परीक्षा की छुट्टी होते ही शहर के अस्पताल रोड, प्रसाद बीघा और मेन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आये. दोपहर के समय स्थिति ऐसी हो गयी कि चारों ओर जाम का नजारा दिखने लगा. हालांकि प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस यातायात नियंत्रण में जुटी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात इंस्पेक्टर विद्या शंकर कुमार स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आये. उन्होंने बताया कि परीक्षा समाप्ति के समय अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भीड़ अचानक सड़कों पर उमड़ पड़ती है, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रजातंत्र चौक से लेकर अस्पताल रोड होते हुए रेलवे फाटक तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी, ताकि जाम की समस्या पर काबू पाया जा सके.

फाटक बंद होते ही बढ़ जाती है परेशानी

रेलवे फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे जाम और गहरा हो जाता है. फाटक खुलते ही पुलिसकर्मी तेजी से वाहनों को आगे बढ़ाते हैं और धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो जाता है. ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बड़ी समस्या टल गयी, लेकिन परीक्षा अवधि में ऐसी परिस्थितियों से निबटने के लिए विशेष और स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >