Nawada News : वारिसलीगंज-खराट पथ पर हिम्स हॉस्पिटल के सामने सौर-चंडीपुर के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से टोटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान चंडीपुर निवासी जतन मांझी के रूप में की गयी है.
तेज रफ्तार वाहन ने टोटो में मारी जोरदार टक्कर
बताया जाता है कि टोटो पर सवार होकर लोग जा रहे थे. इसी दौरान सौर-चंडीपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जतन मांझी को मृत घोषित कर दिया.
Also Read : नवादा में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, हर प्रखंड में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्देश
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जानकारी जुटायी. दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज कराया जा रहा है.
Also Read : नवादा के फतेहपुर मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय नहीं, यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था और हादसे के बाद वह किस दिशा में गया. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Also Read : नवादा में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, हर प्रखंड में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्देश
