नेमदरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंट पर तीन वारंटी गिरफ्तार

Nawada News : अकबरपुर के नेमदरगंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है.

Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर अंचल अंतर्गत नेमदरगंज थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया.

तीन फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने रविवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत छोटकी अम्मा निवासी विशुन चौधरी तथा मस्तानगंज निवासी वीरेंद्र यादव और सिया यादव को गिरफ्तार किया गया.

फरार वारंटियों को नहीं मिलेगी राहत

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कार्रवाई से वारंटियों में मचा हड़कंप

नेमदरगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के वारंटियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए आगे भी विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : मुंशी प्रेमचंद जयंती पर नवोत्साह साहित्य संगम का आयोजन, साहित्यिक योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >