Nawada News : मगही के वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र बने विश्व मगही परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष

यह इप्टा की बहुत बड़ी उपलब्धि व गौरव का पल

नवादा कार्यालय. मगही के वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र को विश्व मगही परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी मनायी गयी. बिहार इप्टा के उपाध्यक्ष व नवादा इप्टा के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह को यह सम्मान मिला है. इसको लेकर अभिनंदन समारोह का संचालन किया गया. इप्टा के सचिव रमेश शर्मा ने बताया कि विश्व मगही परिषद के सौजन्य से आयोजित 307 वें वेबीनार में परिषद के महासचिव डॉ प्रोफेसर नागेंद्र नारायण ने मगही के वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी नरेंद्र प्रसाद सिंह को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किये जाने की घोषणा की. पटल पर उपस्थित देश- विदेश के साहित्यकारों ने कवि व गीतकार नरेंद्र प्रसाद सिंह को बधाई दी. वरिष्ठ कलाकार इंद्रदेव पासवान ने कहा कि यह इप्टा की बहुत बड़ी उपलब्धि व गौरव का पल है. इन्हें उपाध्यक्ष बनाये जाने से मगही को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी. अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बलराम राजवंशी ने कहा कि 20 मई 2025 को दाउदनगर, औरंगाबाद में विश्व मगही परिषद का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें देश- विदेश के साहित्यकारों ने सहभागिता की सहमति जतायी है. कार्यक्रम में शामिल नवादा इप्टा के सचिव रमेश शर्मा व मनोज कुमार, विश्व मगही परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लालमणि विक्रांत आदि ने बधाई दी. मौके पर उपस्थित इंद्रदेव पासवान, मनोज कुमार, बलराम राजवंशी, रमेश शर्मा, ओंकार नाथ मेहता, राहुल चौरसिया, प्रमोद नारायण, मनोज पांडेय, आदित्य राज वत्स, रिनेंदु सुमन, मोहित राज सहित अन्य लोग अभिनंदन समारोह में शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >