नवादा में शिक्षक संघ ने एमएलसी को सौंपा मांग पत्र, प्रोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Nawada News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जिला इकाई के माध्यम से एमएलसी को शिक्षकों की लंबित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा है. 20 वर्षों से प्रोन्नति और ऐच्छिक स्थानांतरण से वंचित शिक्षकों की आवाज बुलंद की गई है.

Nawada News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने रविवार को जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में एमएलसी को मांग पत्र सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की. संघ ने आग्रह किया कि इन मुद्दों को बिहार विधानमंडल के आगामी मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाया जाए.

20 वर्षों से प्रोन्नति और ऐच्छिक स्थानांतरण से वंचित शिक्षक

जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने कहा कि प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष वर्षों से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि नियोजन नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद पिछले 20 वर्षों से नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति और ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल सका है.

वेतनमान और सुविधाओं में भारी असमानता

संघ ने कहा कि एक ही विद्यालय में कार्यरत नियमित शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं में भारी विषमता है. इस असमानता का सीधा असर शिक्षकों के मनोबल और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर पड़ रहा है. संघ ने सरकार से इस विसंगति को जल्द दूर करने की मांग की.

मानसून सत्र में उठाने की मांग

शिक्षक संघ ने एमएलसी को सौंपे गए मांग पत्र में आग्रह किया कि शिक्षकों की प्रोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगति सहित अन्य लंबित समस्याओं को बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में मजबूती से उठाया जाए, ताकि जल्द समाधान निकल सके.

ये रहे मौजूद

मांग पत्र सौंपने के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रंजन, सचिव अजय कुमार, सत्यदेव, शंकर, संतोष, सुरेंद्र कुमार, शंभू यादव, अनिरुद्ध कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >