मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

ईमानदारी के बिना शिक्षा देश के लिए घातक : डॉ केपी सिंह

शिक्षा महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान ईमानदारी के बिना शिक्षा देश के लिए घातक : डॉ केपी सिंह बाल प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. शैक्षणिक व सामाजिक संस्थान पंचवटी के तत्वावधान में नगर मध्य विद्यालय, जेल रोड नवादा में शिक्षा महोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध कुमार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ केपी सिंह ने बाल प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. डॉ केपी सिंह ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति यदि ईमानदार नहीं है, तो वह देश के लिए जहर का काम करेगा. प्रतियोगिता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. सीनियर और जूनियर वर्ग में वर्ग दो से पांच तक निम्न श्रेणी तथा वर्ग पांच से आठ तक उच्च श्रेणी में परीक्षा ली गयी. निम्न श्रेणी में काव्या रानी ने प्रथम स्थान, हर्षित राज ने द्वितीय स्थान तथा मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उच्च श्रेणी में अंश मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुषी गुप्ता तथा यशराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया. दोनों श्रेणियों से अन्य 10-10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान डॉ शशि भूषण, सच्चिदानंद प्रसाद, डॉ सुबोध कुमार, सुरेंद्र बाबू, मदन प्रसाद, सचिव राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >