तेज रफ्तार स्विफ्ट अनियंत्रित होकर एनएच-20 पर पलटी

एनएच-20 पर हादसा, बारिश की वजह से बची जान

एनएच-20 पर हादसा, बारिश की वजह से बची जान प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, कार संख्या बीआर21एए-9987 नवादा की ओर से आ रही थी. दोपटा मोड़ के आगे पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी और चारों चक्के ऊपर हो गये. हादसे के बाद जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कार में सवार लोग वाहन छोड़कर वहां से चले गये. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पड़ी है. लोगों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे, जो हादसे के बाद मदद के लिए कहीं चले गये. बरसात के मौसम में जमीन गीली होने के कारण कार सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आयी हैं. पुलिस ने शुरू की जांच, वाहन जब्त इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि जब तक डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक कार सवार लोग वाहन छोड़कर जा चुके थे. दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >