डिजिटल डाटा संग्रहण के लिए तैयार हो रहे कर्मी, 34 सवालों पर आधारित होगी गणना

पहले बैच ने सीखे डेटा संग्रहण के गुर, आज से दूसरे बैच की बारी

पहले बैच ने सीखे डेटा संग्रहण के गुर, आज से दूसरे बैच की बारी. फोटो कैप्शन – जनगणना के लिए प्रशिक्षक से प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रगणक. प्रतिनिधि, रजौली भारतीय जनगणना 2027 के महाअभियान को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए रजौली प्रखंड में तैयारी तेज हो गयी है. स्थानीय इंटर विद्यालय में आयोजित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रथम तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण सत्र शनिवार को संपन्न हो गया. बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में संचालित इस विशेष शिविर के पहले चरण में 16 से 18 अप्रैल तक प्रशिक्षुओं को गणना की बारीकियों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण की यह प्रक्रिया जारी रहेगी. रविवार 19 से 21 अप्रैल तक दूसरे बैच और तत्पश्चात 22 से 24 अप्रैल तक तीसरे बैच के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. प्रशिक्षक अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार घोष, संजीत कुमार, गुलाम सरवर, जावेद हुसैन परवाना, ब्रजेश कुमार और पंकज कुमार सिंह ने डिजिटल और जमीनी स्तर पर डेटा संग्रहण के गुर सिखाये. आगामी कार्यक्रमों के अनुसार, आम नागरिकों के लिए स्वगणना का अवसर 17 अप्रैल से एक मई 2027 तक उपलब्ध रहेगा. इसके तुरंत बाद 2 से 31 मई 2027 तक प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर गणना के कार्य को अंतिम रूप देंगे. अभियान के दौरान मकानों का सूचीकरण और नंबरिंग की जायेगी. सटीक नजरी नक्शा तैयार करने के साथ ही प्रगणक प्रत्येक उत्तरदाता से निर्धारित 34 महत्वपूर्ण सवाल पूछकर जानकारी संकलित करेंगे. प्रशासनिक तत्परता और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संचालित यह कार्यक्रम सुनिश्चित कर रहा है कि गणना का हर चरण पारदर्शी, सटीक और त्रुटिहीन हो, ताकि देश की भावी योजनाओं के लिए सही आंकड़े जुटाये जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >