Nawada News: वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रामफल सिंह इंटर विद्यालय शाहपुर परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के नए स्वरूप की शुरुआत की.
राज्य सरकार की पहल के तहत सूबे के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल की श्रृंखला का शुभारंभ किया जा रहा है. इसी क्रम में शाहपुर स्थित विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.
स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. विद्यालय के प्रधान सुदर्शन कुमार ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
स्काउट-गाइड की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत स्काउट एवं गाइड की कलर पार्टी रही. स्काउट-गाइड की छात्राओं अस्मिता, खुशी और मोनिका ने अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया.
इस दौरान छात्राओं के अनुशासन और प्रस्तुति की अतिथियों ने सराहना की.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुणाल किशोर, शिक्षाविद गोविंद जी तिवारी, मुखिया राज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
