नवादा में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के गोरखा ग्रीन एडिशन की लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा खास उत्साह

नवादा में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया गोरखा ग्रीन एडिशन लॉन्च हो गया है। यह खास रंग गोरखा रेजिमेंट के साहस को समर्पित है और बाइक को एक अनूठा लुक देता है। आधुनिक फीचर्स के साथ रेट्रो डिजाइन ने ग्राहकों और युवाओं में खासा उत्साह भरा है।

Royal Enfield Classic 350 : नवादा शहर के केंद्रुआ स्थित मंजुराज रॉयल एनफील्ड शोरूम में बुधवार को रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) के विशेष संस्करण गोरखा ग्रीन की लॉन्चिंग की गई. नए रंग की बाइक को देखने के लिए बाइक प्रेमियों और ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आया. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के रेट्रो डिजाइन के साथ पेश किया गया गोरखा ग्रीन रंग इसे पहले से अलग और आकर्षक लुक देता है.

गोरखा रेजिमेंट के जज्बे को समर्पित नया रंग

गोरखा ग्रीन रंग को गोरखा रेजिमेंट के अदम्य साहस, गौरवशाली विरासत और जज्बे को सम्मान देने के उद्देश्य से पेश किया गया है. Classic 350 के पारंपरिक रेट्रो लुक के साथ यह रंग बाइक को एक अलग पहचान देता है. सड़क पर इसका दमदार लुक इसे खास बनाता है और यही वजह है कि लॉन्चिंग के दौरान युवाओं में इसे लेकर खास दिलचस्पी दिखाई दी.

आधुनिक फीचर्स के साथ क्लासिक डिजाइन

नई Classic 350 में J-Series इंजन के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. बाइक में पूरी तरह LED लाइटिंग, असिस्ट और स्लिपर क्लच, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और ट्रिपर नेविगेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. क्लासिक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक का यह संयोजन बाइक को युवाओं के लिए और आकर्षक बनाता है.

ग्राहकों में बुकिंग को लेकर उत्साह

मंजुराज रॉयल एनफील्ड के प्रोपराइटर श्याम अग्रवाल ने कहा कि गोरखा ग्रीन रंग को लेकर ग्राहकों और बाइक प्रेमियों में काफी उत्साह है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नया रंग ग्राहकों को पसंद आएगा.

वहीं, सेल्स मैनेजर आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि युवाओं में इस बाइक को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है.

नवादा में ANM छात्रा से जबरन सिंदूर डालकर शादी का आरोप, कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, गिरफ्तारी की तलवार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >