नवादा: संकटमोचन मंदिर से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, दर्शन को उमड़ते हैं हजारों लोग

नवादा के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है. हर मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मान्यता है कि बजरंगबली सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

Nawada News: नवादा जिले के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी और अटूट आस्था देखने को मिलती है. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. अलसुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे पूरा वातावरण "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोष से गुंजायमान रहता है.

मनोकामनाएं पूरी होने की है धार्मिक मान्यता

मंदिर के महंत श्री नकुल दास जी ने बताया कि मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से हनुमान जी के दरबार में मथा टेकते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर संकटमोचन दरबार में आता है, बजरंगबली उसकी हर विपत्ति दूर कर सभी इच्छाएं पूरी करते हैं.

सुबह-शाम होती है भव्य आरती, नई गाड़ियों की पूजा के लिए जुटते हैं लोग

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष और भव्य आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय व दूर-दराज से आए लोग शामिल होते हैं. महंत जी ने आगे बताया कि लोग अपनी नई गाड़ियों और वाहनों की पूजा कराने भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं. हनुमान जी की कृपा और मंगलकारी स्वरूप के कारण मंदिर के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >