नवादा के रजौली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में 175 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Nawada News : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 175 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां प्रदान की गईं.

Nawada News : रजौली मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 175 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां दी गईं. इस दौरान अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार के साथ डॉ. मो. गुलाम अनीश, डॉ. श्याम नंदन एवं डॉ. नीतीश कुमार मौजूद रहे.

हर महीने 9 तारीख को आयोजित होता है शिविर

प्रभारी डीएस ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है. इस महीने 9 तारीख रविवार को पड़ने के कारण शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया. शिविर में रजौली एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई.

बीपी, शुगर और सीबीसी जांच की दी सलाह

शिविर में गर्भवती महिलाओं को बीपी, शुगर, सीबीसी सहित आवश्यक रक्त जांच कराने की सलाह दी गई. जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार महिलाओं को आयरन, कैल्शियम समेत अन्य जरूरी दवाइयां दी गईं. चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने की जानकारी भी दी.

स्वस्थ प्रसव के लिए नियमित जांच और पोषण जरूरी

प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और उचित पोषण बेहद जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ रहें और सुरक्षित प्रसव के साथ स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकें. उन्होंने गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाइयां लेने की अपील की.

महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं पर जताई संतुष्टि

शिविर में पहुंचीं गर्भवती महिलाओं ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जताया. महिलाओं ने बताया कि चिकित्सकों और नर्सों ने उनकी अच्छी तरह जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायीं. उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से रजौली और आसपास के क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अपने घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं.

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर के दौरान अस्पताल प्रबंधक विकास कुमार, जीएनएम अंजली कुमारी, नूतन कुमारी, संजू शीला, सुमन कुमारी, पुनिता कुमारी, रूनी कुमारी, अर्चना कुमारी, नेहा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, मुन्नी कुमारी, नविता कुमारी, प्रेमा कुमारी, अनिल कुमार के अलावा लैब टेक्नीशियन राकेश एवं परिवार कल्याण परामर्शदाता राकेश कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >