झोंपड़ी में बिक रही थी शराब, धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार

अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट अकबरपुर (नवादा). अकबरपुर थाना क्षेत्र के बलिया खुुर्द गांव में पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया खुर्द निवासी शिव बालक राजवंशी अपने घर में शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, एक व्यक्ति झोंपड़ी से निकलकर भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान झोपड़ी के अंदर रखे प्लास्टिक बोरे से दो-दो लीटर वाले 10 पाउच में कुल 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी..पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए नमूना सुरक्षित किया तथा पूरे कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव बालक राजवंशी,, निवासी बलिया खुर्द थाना अकबरपुर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >