नवादा डीएम ने मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, एक सप्ताह में प्रयोगशालाएं तैयार करने का निर्देश

Nawada News : डीएम ने किया गोपालपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन का निरीक्षण, बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर डीईओ को दिया निर्देश.

Nawada News : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अकबरपुर प्रखंड के गोपालपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. डीएम ने कक्षा-कक्ष, स्मार्ट क्लास, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई सहित पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया.

विद्यार्थियों की उपस्थिति और पठन-पाठन की ली जानकारी

डीएम ने विद्यालय के शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालय में बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाए रखने का निर्देश दिया. वहीं, विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी लिया.

Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन

विद्यार्थियों को बिहार विद्या साथी की दी जानकारी

डीएम ने विद्यार्थियों को बिहार सरकार की पहल बिहार विद्या साथी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को 24 घंटे सातों दिन ऑनलाइन शैक्षणिक सहायता, विषयवार अध्ययन सामग्री और शिक्षकों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों का नियमित उपयोग कर अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

एक सप्ताह में प्रयोगशालाएं तैयार करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की आवश्यकताओं और कमियों को चिन्हित करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने भौतिकी और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं की स्थापना एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा.

विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण पर जोर

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने विद्यालय परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >