पकरीबरावां में छह भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, आवासीय सुरक्षा की मिली कानूनी गारंटी

बिहार सरकार की भूमि सुधार योजना के तहत नवादा के पकरीबरावां में छह भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा गया. इस पहल से इन परिवारों को कानूनी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

Nawada News: बिहार सरकार की भूमि सुधार एवं भूमिहीन परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करने की योजना के तहत शनिवार को पकरीबरावां अंचल कार्यालय में छह भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया. ये सभी परिवार लंबे समय से सरकारी भूमि पर निवास कर रहे थे. आवश्यक जांच और सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी निहारिका, जिला परिषद सदस्य बच्चन देवी, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी तथा प्रखंड उपप्रमुख धर्मराज सिंह ने संयुक्त रूप से सभी लाभार्थियों को जमीन का पर्चा सौंपा.

बुधौली, धमौल और परड़िया गांव के परिवार हुए लाभान्वित

सीओ निहारिका ने बताया कि पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली, धमौल एवं बेलखुंडा पंचायत के परड़िया गांव के पात्र परिवारों को यह अधिकार पत्र दिया गया है. पर्चा प्राप्त करने वालों में बुधौली पंचायत की गौरी देवी (पति दिलीप राजवंशी), धमौल पंचायत की सावित्री देवी (पति दिलीप दास) तथा परड़िया गांव की निर्मला देवी (पति रामबालक दास), शर्मिला देवी (पति शिवदानी), गीता देवी (पति हरिओम मोची) और जयंती देवी (पति ओमप्रकाश मोची) शामिल हैं.

कानूनी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि जमीन का पर्चा मिलने से इन गरीब परिवारों को कानूनी सुरक्षा प्राप्त होगी, जिससे वे भविष्य में सरकारी आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे. अंचल प्रशासन ने अपील की है कि सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे अन्य पात्र परिवार भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय में आवेदन करें, ताकि जांच के बाद उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >