नई सरकार के 100 दिन पूरे, नवादा में उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश; 110 परिवारों को मिला भूमि अधिकार

बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर नवादा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. इस दौरान 100 दिनों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया और 110 परिवारों को भूमि का अधिकार प्रदान किया गया.

Nawada News: नई सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नवादा के डीआरडीए सभागार सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों और पंचायतों में किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

100 दिनों की उपलब्धियों का प्रस्तुत किया गया रिपोर्ट कार्ड

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने बीते 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति मिली है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यभर में ₹11,464 करोड़ की लागत से 2,476 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया.

110 परिवारों को मिला भूमि का अधिकार, उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के बाद डीआरडीए सभागार में अभियान बसेरा-02 के तहत नवादा सदर अंचल के 15 लाभुक परिवारों को जिला पदाधिकारी ने बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया, जबकि जिले भर में कुल 110 परिवारों को भूमि का अधिकार दिया गया. इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डीडीसी, डीसीएलआर, बीस सूत्री सदस्य, जीविका दीदियां एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >