NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों पर हमले के खिलाफ प्रशासन एकजुट, रजौली में BDO ने काला बिल्ला पहन दर्ज कराया विरोध

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें छपरा में ड्यूटी पर तैनात बीडीओ घायल हो गए. इस घटना के विरोध में रजौली में प्रशासनिक अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना आक्रोश जताया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा उग्र प्रदर्शन अब हिंसक रूप लेने लगा है. छपरा के रिविलगंज में प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल में रिविलगंज बीडीओ रितेश कुमार सिंह और सदर बीडीओ दृष्टि पाठक के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में रजौली में प्रशासनिक अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर कड़ा विरोध जताया.

हिंसा किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं

घटना के विरोध में रजौली बीडीओ संजीव झा ने कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर काम किया और इस बर्बर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज हो सकती है, लेकिन लोकतंत्र में हिंसा और ऑन-ड्यूटी सरकारी अधिकारियों पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है.

असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

उल्लेखनीय है कि नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर राज्यभर में छात्र आंदोलनरत हैं. छपरा के रिविलगंज में प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उग्र होकर पथराव और धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात दोनों बीडीओ गंभीर रूप से चोटिल हो गए.

हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस हिंसक वारदात के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में भारी आक्रोश व्याप्त है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून-व्यवस्था को हाथ में लेना अपराध है. उन्होंने घायल बीडीओ के समुचित इलाज और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >