मुहर्रम को लेकर नवादा पुलिस अलर्ट, शांति व्यवस्था की तैयारी तेज, नवादा में पुलिस का मॉक ड्रिल अभ्यास

Nawada News : नवादा में पुलिस का विशेष अभ्यास, मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने की कवायद, पुलिस ने किया मॉक ड्रिल. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : नवादा आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवादा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र, नवादा में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को अश्रु गैस के उपयोग, भीड़ नियंत्रण तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की व्यावहारिक जानकारी दी गई.

असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि अफवाह फैलाने वाले या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके. असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

ड्रोन और CCTV से होगी मुहर्रम जुलूसों की निगरानी

मुहर्रम जुलूसों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा. इसके माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी. साथ ही सीसीटीवी कैमरों एवं गश्ती दलों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

प्रशासन ने की सहयोग की अपील, मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर

नवादा पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि सभी समुदायों के सहयोग से ही मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा.

Also Read : नवादा में मेधावी छात्र अश्मित वर्मा का कमाल, सीए इंटर में फर्स्ट अटेम्प्ट में सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >