करोड़ों की सरकारी परियोजना पर विवाद, सरकारी भवन में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर विवाद, स्थानीय लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय मे निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल भवन के निर्माण कार्य में कथित रूप से कच्ची ईंटों के उपयोग का मामला सामने आने से स्थानीय ग्रामीण बिनोद कुमार, गणेश कुमार ने नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईट से सोलिग कर उस पर पिलर तैयार कर रहे है वह काफी निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. निर्माण स्थल पर लाई गई कई ईंटें जो सीमेंट, गिट्टी से बना हुआ लाया गया. वह कमजोर हैं.

ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

इन ईंटों को हाथ से दबाने या हल्का प्रहार करने पर ही टूटते देखा गया. बिनोद कुमार, गणेश यादव का कहना है कि सरकारी भवन लंबे समय तक जनता की सेवा के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में भवन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.

दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

लोगों ने दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की भी मांग की है. स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी आवश्यक है. लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र जांच कर घटिया ईट से बन रहे प्रखंड सह अचल भवन मे पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की माग की गई है.

जेई बोले- मानकों के अनुरूप हो रहा है काम

दूसरी ओर, निर्माण कार्य से जुड़े जेई प्रितम कुमार का कहना है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जा रहे हैं. यदि किसी स्तर पर गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. जेई ने यह भी आश्वासन दिया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read : बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 को लेकर रेलवे और प्रशासन अलर्ट मोड में, नवादा में 7,900 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >