मुहर्रम पर प्रशासन का बड़ा फैसला, 26 जून की रात से 27 जून सुबह 10 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

Nawada News : मुहर्रम को लेकर नवादा प्रशासन का बड़ा फैसला, 26 जून रात से 27 जून सुबह 10 बजे तक शहर में बिजली रहेगी बाधित. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. इसी क्रम में नवादा शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर अस्थायी बदलाव किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 26 जून 2026 की रात्रि से 27 जून 2026 को सुबह 10 बजे तक शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह निर्णय मुहर्रम जुलूस के दौरान आमजन की सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है.

दोपहर 2 बजे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फिर बंद होगी बिजली

प्रशासन ने नागरिकों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत की व्यवस्था भी की है. जारी निर्देश के अनुसार 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बहाल की जाएगी. इस दौरान लोग पेयजल संग्रह, घरेलू कार्यों का निष्पादन, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य आवश्यक कार्य कर सकेंगे. हालांकि दोपहर 2 बजे के बाद मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिजली आपूर्ति पुनः बंद कर दी जाएगी. जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समापन के बाद ही विद्युत सेवा बहाल की जाएगी.

ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया बड़ा कदम

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुहर्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ताजिया जुलूस सड़कों पर निकलते हैं. ऐसे में बिजली के तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो तथा जुलूस निर्बाध रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. साथ ही जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी भी रहेगी.

बिजली कटौती से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करने की सलाह

जिला प्रशासन ने आम लोगों से पेयजल एवं अन्य आवश्यक जरूरतों की अग्रिम व्यवस्था करने की अपील की है. साथ ही मोबाइल फोन, इन्वर्टर, टॉर्च और अन्य जरूरी उपकरणों को समय रहते चार्ज कर लेने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखते हुए सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि यह व्यवस्था जनसुरक्षा और शांतिपूर्ण मुहर्रम आयोजन को ध्यान में रखकर की गई है.

Also Read : मुहर्रम को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क, रजौली में 10 दिनों तक 24×7 निगरानी, बिजली विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >