स्पीडी ट्रायल में नवादा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार मामले में तीन साल की सजा

Nawada News : नवादा पुलिस की स्पीडी ट्रायल में बड़ी सफलता, अवैध हथियार मामले में 3 वर्ष की सजा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : त्वरित अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रभावी अभियोजन के दम पर नवादा पुलिस ने एक बार फिर स्पीडी ट्रायल में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. अवैध हथियार रखने के मामले में सदर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कारावास सहित अर्थदंड की सजा सुनाई है. यह फैसला अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सशक्त अनुसंधान और समयबद्ध चार्जशीट के सामने कानून से बच निकलना आसान नहीं है.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का सख्त फैसला

जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सदर न्यायालय नवादा ने रजौली थाना कांड संख्या 545/24 में सुनवाई पूरी करते हुए ग्राम गगन खुर्द, थाना रजौली निवासी उमा यादव उर्फ उमाशंकर यादव को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए के तहत तीन वर्ष के कारावास एवं तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई.

जुर्माना नहीं देने पर बढ़ेगी सजा

जुर्माना नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. वहीं धारा-26 के तहत एक वर्ष के कारावास एवं दो हजार रुपये जुर्माना की भी सजा सुनाई गई है. जुर्माना अदा नहीं करने पर इस धारा में भी एक माह का अतिरिक्त कारावास निर्धारित किया गया है. पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2024 को रजौली थाना पुलिस ने गगन खुर्द स्थित अभियुक्त के घर की विधिसम्मत तलाशी ली थी. इस दौरान दो देसी कट्टे, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा तथा एक देसी शॉर्ट गन बरामद किए गए थे. बरामदगी के आधार पर रजौली थाना में कांड संख्या 545/24 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मजबूत चार्जशीट और प्रभावी पैरवी से आर्म्स एक्ट में मिली दोषसिद्धि

मामले के अनुसंधान के दौरान नवादा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, ह्यूमन इंटेलिजेंस, गवाहों के बयान तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए समय सीमा के भीतर न्यायालय में मजबूत चार्जशीट समर्पित की. इसी का परिणाम रहा कि स्पीडी ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को प्रमाणित करने में सफल रहा. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन पदाधिकारी रवि प्रकाश ने प्रभावी पैरवी की. न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई.

स्पीडी ट्रायल से त्वरित न्याय पर नवादा पुलिस का जोर

नवादा पुलिस ने इसे आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध वैज्ञानिक अनुसंधान, सशक्त साक्ष्य संकलन और प्रभावी अभियोजन की रणनीति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाकर कानून के राज को और मजबूत किया जा सके.

Also Read : नवादा में अपराध नियंत्रण पर पुलिस का फोकस, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर पुलिस की समीक्षा बैठक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >