नवादा में 14 वर्षीय छात्र चार दिनों से लापता, तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस से लगाई गुहार

Nawada News : गंगाबारा निवासी सत्यम के लापता होने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से प्रेम कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : मेसकौर प्रखंड के गंगाबारा गांव निवासी रामबिलास यादव के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार पिछले चार दिनों से लापता है. परिजनों ने रिश्तेदार से लेकर अन्य जगहों पर खोजबीन की लेकिन सातवीं क्लास का छात्र सत्यम कुमार का अब तक कोई पता नहीं चला है. जिससे परिजन किसी अप्रिय घटना की आशंका से डरे- सहमे हैं. लापता किशोर के पिता रामबिलास यादव ने टाउन थाना में आवेदन भी दिया है. उसके बाद नवादा एसपी को भी आवेदन दिया गया है. बावजूद सत्यम का कोई पता नहीं चला है. सत्यम की मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. पिछले 4 दिनों से घर का चूल्हा भी नहीं जला है. आपको बता दें कि गंगाबारा गांव निवासी रामबिलास यादव के पुत्र सत्यम कुमार नवादा मे राजेंद्र नगर मोहल्ले मे सीता कुटिया में किराए के मकान में रहकर के पढ़ाई करता है.

पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

वह फ्रंट लाइन स्कूल में सातवीं क्लास मे पढ़ता था. 21 जून को गंगाबारा गांव ढाई बजे अपने डेरा नवादा जाने के लिए निकला है. पिता ने 6 बजे फोन करके पूछा की अभी डेरा पहुंचा है की नहीं लेकिन डेरा नहीं पहुंचने की खबर प्राप्त हुई. बहुत खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं मिला तब पिता रामबिलास यादव ने नगर थाना मे बच्चे का अपहरण के संबंध मे प्राथमिकी दर्ज कराया है. नवादा डेरा जाने की बात अपनी मां को कहकर गंगाबारा गांव स्थित अपने स्थाई निवास से निकला था. लेकिन अब तक लौट कर डेरा या घर नहीं आया है. अब सत्यम के लापता होने से मां और पिता पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है हालांकि पुलिस किशोर सकुशल बरामदगी का प्रयास कर रही है.

Also Read : रजौली में बड़ी चोरी, तालाबंद घर से जेवरात समेत 10 लाख की संपत्ति गायब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >