चटकरी गांव पहुंचे विधायक विमल राजवंशी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मांग

Nawada News : रजौली विधायक ने जाना गांव का हाल, विकास कार्यों का दिया भरोसा. ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए विधायक. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली विधायक विमल राजवंशी मंगलवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों एवं मतदाताओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को जाना. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली आपूर्ति, जर्जर एवं अधूरी सड़कें, मोबाइल नेटवर्क की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से रखे. विधायक विमल राजवंशी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सवैयाटांड़ पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं.

जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प

उन्होंने बताया कि विगत दिनों बिहार विधानसभा में उन्होंने सवैयाटांड़ सहित क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में बिजली, सड़क, मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य जनसुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया है और शीघ्र समाधान की मांग की है. सवैयाटांड़ पंचायत की जनसमस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने वाले वे पहले विधायक हैं. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वे स्वयं एक साधारण एवं निम्नवर्गीय परिवार से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं, इसलिए गरीब, वंचित एवं ग्रामीण परिवारों के संघर्ष को भली-भांति समझते हैं. जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा.

ग्रामीण को माला पहनाते विधायक

क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने का विधायक ने दिया भरोसा

उन्होंने सवैयाटांड़ पंचायत सहित संपूर्ण रजौली विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद के लिए आभार जताया. साथ ही कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे.

विधायक ने आयोजन मंडली और स्थानीय लोगों के प्रति जताया आभार

इस मौके पर सवैयाटांड़ पंचायत के मुखिया नारायण सिंह, ब्रहम्देव सिंह, भोला तूरिया, उप प्रमुख विनोद राजवंशी, रितेश कुमार, शंभू विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन, भाजपा जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, सुरेंद्र सिंह, मनोज बरहपूरिया समेत सैकड़ों स्थानीय महिलाएं, पुरुष एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे. विधायक ने आयोजन के लिए आयोजक मंडली एवं स्थानीय लोगों का आभार जताया.

Also Read : बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 को लेकर रेलवे और प्रशासन अलर्ट मोड में, नवादा में 7,900 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >