सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौटी विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से सनसनी

Nawada News : साहेबगंज गांव की घटना, सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की.

नवादा से अनिल कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : प्रखंड के बकसडा पंचायत स्थित साहेबगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका की शादी सात साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से अर्जन चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी के साथ हुई थी.

मोतिहारी में परीक्षा देकर घर पहुंची थी महिला, कुछ घंटों बाद मिली मौत की खबर

मृतका के भाई सोनु कुमार ने बताया कि मेरी बहन सुनीता कुमारी की सिपाही भर्ती परीक्षा 18 जून को मेरे साथ मोतिहारी मे ले जाकर परीक्षा दिलवाकर आज शाम तीन बजे पहुचा कर जब हम अपने घर सिरदला थाना क्षेत्र के जेहलडीह पहुचे थे तभी फोन आया कि बहन की हत्या कर दिया गया. इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष अल्का कुमारी ने बताई कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पम्पूकल चौक पर रात में हिंसक झड़प, पुराने विवाद में फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >