नवादा के मेसकौर में प्याऊ लगाने की उठी मांग, समाजसेवियों ने विधायक और प्रशासन से चौक-चौराहों पर पानी की व्यवस्था करने की अपील

Nawada News : नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के लिए प्याऊ स्टॉल लगाने की मांग उठाई है. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह उर्फ तनिकन सिंह और उपेंद्र राजवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से विभिन्न चौक-चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था कराने की अपील की है.

Nawada News : (प्रेम कुमार) नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के लिए प्याऊ स्टॉल लगाने की मांग उठाई है. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह उर्फ तनिकन सिंह और उपेंद्र राजवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से विभिन्न चौक-चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था कराने की अपील की है.

गर्मी चरम पर, लोगों को पीने के पानी की सख्त जरूरत

समाजसेवियों ने कहा कि मेसकौर प्रखंड में गर्मी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में तपती धूप में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ स्टॉल लगाना बेहद जरूरी हो गया है.

रोज हजारों लोग आते हैं प्रखंड मुख्यालय

उन्होंने बताया कि मेसकौर प्रखंड में प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों से आते-जाते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर लोग बोतलबंद पानी खरीदने में सक्षम नहीं होते, जिसके कारण वे कई बार दूषित पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं.

इन प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग

समाजसेवियों ने प्रशासन से मेसकौर बस स्टैंड, सीतामढ़ी चौक, बीजूबीघा मोड़ और कटघरा मोड़ समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जल्द प्याऊ स्टॉल लगाने की मांग की है.

राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था हो जाती है, तो भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Also Read : शेखपुरा कोसुम्भा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो दिन पहले ही कमाकर लौटा था घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >