मेसकौर में सराहनीय कार्यकाल पूरा कर मुंगेर रवाना हुए JE दीपक कुमार, कर्मियों ने दी सम्मानजनक विदाई

Nawada News : ढाई साल तक लोगों का भरोसा बने रहे JE दीपक कुमार, अब मुंगेर के लिए हुए रवाना, कर्मचारियों ने दी भावुक विदाई. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Nawada News : मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र सुखमारण में कार्यरत विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार का स्थानांतरण मुंगेर जिला के विद्युत शक्ति उपकेंद्र खड़गपुर में हो गया है. जिसके उपरांत आज कार्यरत कर्मियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया. दीपक कुमार का मेसकौर प्रखंड में लगभग ढाई साल का सराहनीय कार्यकाल रहा. आमजन इनके कार्यकाल की काफी सराहना कर रहे हैं.

अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिसुआ सब डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता अबसार अहमद ने भी कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार के कार्यकाल की सराहना कर उज्जवल भविष्य की कामना किया. मौके पर अनिल प्रसाद, रणजीत कुमार,एसबीओ नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार यादव, मीटर रीडर प्रवेक्षक विकाश कुमार, लाइनमैंन हरकेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद, धर्मवीर कुमार, प्रेम कुमार, मीटर रीडर निशार अंसारी, प्रिंस कुमार, विकाश कुमार, गौरव कुमार, सुजीत कुमार सहित सभी कार्यरत कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 को लेकर रेलवे और प्रशासन अलर्ट मोड में, नवादा में 7,900 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >