नवादा में शराब तस्करों से 594 लीटर महुआ शराब और 3 बाइक जब्त, यात्री बस से 2 तस्कर गिरफ्तार

Nawada News : बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने 594 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ तीन बाइक जब्त की हैं.

(नवादा,रजौली से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट)

Nawada News : बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने 594 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ तीन बाइक जब्त की हैं। वहीं अलग कार्रवाई में यात्री बस से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

फुलवरिया डैम मार्ग पर देर रात छापेमारी

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि फुलवरिया डैम के रास्ते शराब की बड़ी खेप रजौली की ओर लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद चितरकोली समेकित जांच चौकी प्रभारी उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी अभियान चलाया.

उत्पाद बल को देख भागे तस्कर

छापेमारी के दौरान तीन बाइक पर सवार तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही वाहन छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. तलाशी के दौरान तीनों बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइकों पर लदे प्लास्टिक के बोरों से कुल 594 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद की गई.

फरार तस्करों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

जब्त शराब और बाइकों को कब्जे में लेकर उत्पाद विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

बस से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान चितरकोली जांच चौकी पर वाहनों की नियमित जांच के क्रम में एक यात्री बस से दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के बरहिया थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार और खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है.

दो शराबी भी पकड़े गए

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जांच अभियान के दौरान दो लोगों को शराब के नशे की हालत में भी हिरासत में लिया गया था. दोनों को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार जारी है अभियान

उत्पाद विभाग का कहना है कि बिहार-झारखंड सीमा से सटे जंगलों और ग्रामीण मार्गों का इस्तेमाल कर शराब तस्कर लगातार तस्करी की कोशिश कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए चितरकोली जांच चौकी सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच और छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >