नवादा : एसपी अभिनव धीमान के जनता दरबार में लगा फरियादियों का तांता, ऑन-द-स्पॉट दिए कार्रवाई के निर्देश

जिले में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

नवादा. जिले में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.

प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का निर्देश

जनता दरबार के दौरान एसपी अभिनव धीमान ने एक-एक कर सभी फरियादियों के आवेदनों को बेहद गंभीरता से सुना और उनके मामलों की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर और जल्द से जल्द किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके. सुनवाई के दौरान कई मामलों में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए.

थानों को भेजे गए लंबित मामले

जिन मामलों में गहन जांच की आवश्यकता थी, उन्हें एसपी ने संबंधित थानों को अग्रसारित (फॉरवर्ड) कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने थानेदारों को सख्त हिदायत दी कि इन मामलों की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाना है. उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया. वहीं, अपनी समस्याओं को सीधे जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के समक्ष रखने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर फरियादियों ने भी राहत की सांस ली.

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >