नवादा DLSA में नौकरी का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तैयारी पूरी

Nawada Job News : DLSA नवादा में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि जारी, तय समय पर पहुंचना अनिवार्य. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada Job News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा में विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार कार्यालय सहायक, लिपिक, रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कार्यालय परिचारी (प्यून/चपरासी) के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आशुतोष कुमार झा ने दी.

131 अभ्यर्थियों की सूची जारी

सचिव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है. कार्यालय सहायक एवं लिपिक के कुल तीन पदों के लिए 54 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. वहीं रिसेप्शनिस्ट सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद के लिए 25 अभ्यर्थी तथा कार्यालय परिचारी (प्यून/चपरासी) के तीन पदों के लिए 52 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है. इस प्रकार कुल 131 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे.

यह है साक्षात्कार का कार्यक्रम

कार्यालय सहायक एवं लिपिक पद के लिए क्रमांक 1 से 18 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 जुलाई, 19 से 36 तक का 21 जुलाई तथा 37 से 54 तक का 22 जुलाई को होगा.

निर्धारित तिथि पर होगा प्रमाण-पत्र सत्यापन और इंटरव्यू

सचिव आशुतोष कुमार झा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 11 बजे अपने मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में उपस्थित होना होगा. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक दिन अपराह्न 4:35 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है.

Also Read : BPSC 70वीं परीक्षा में मेसकौर का गौरव बढ़ा, सौरव किशोर ने हासिल की 146वीं रैंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >