नवादा में पति बना हैवान, पत्नी की चाकू गोदकर कर दी हत्या, साले को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Nawada Husband Kills Wife : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. सनकी पति ने पत्नी और उसके भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भाई का इलाज पटना में चल रहा है.

Nawada Husband Kills Wife : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. सनकी पति ने पत्नी और उसके भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भाई का इलाज पटना में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Nawada News: पत्नी के बयान पर पति और देवर बने आरोपी

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पावापुरी अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी पूजा कुमारी ने पुलिस को दिए फर्द बयान में अपने पति चन्द्रमौलि कुमार और देवर प्रभात कुमार उर्फ छोटू को हमले का आरोपी बनाया. बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Nawada Crime News:कमरे में घुसकर किए ताबड़तोड़ चाकू से वार

पूजा कुमारी ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थीं. इसी दौरान उनके पति और देवर गमछे से चेहरा ढंककर कमरे में घुसे और चाकू से पेट, पीठ, सिर और पैर पर कई वार कर दिए. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

बहन की चीख सुन बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

पूजा की छोटी बहन के शोर मचाने पर उसका भाई नीतीश कुमार मौके पर पहुंचा. आरोप है कि चन्द्रमौलि कुमार ने उस पर भी चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर पावापुरी विम्स भेजा गया. वहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई, जबकि नीतीश को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

सात साल पहले हुई थी शादी, तीन साल की है बेटी

जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी की शादी करीब सात वर्ष पहले चैनपुरा गांव निवासी चन्द्रमौलि कुमार से हुई थी. दंपती की एक तीन वर्षीय बेटी भी है. बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया.

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं जताया पछतावा

घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया और पत्नी के व्यवहार से परेशान होने की बात कही. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read : नवादा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दिखा क्रेज, स्टेट टॉपर्स से गुलजार रहा समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >