पम्पूकल चौक पर रात में हिंसक झड़प, पुराने विवाद में फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nawada Firing News : स्टेशन रोड पम्पूकल चौक पर रात में हिंसक झड़प, एक घंटे तक दहशत का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada Firing News : शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार स्टेशन रोड स्थित पम्पूकल चौक गुरुवार को रात्रि में अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद जमकर रोड़ेबाजी, मारपीट और कथित फायरिंग की घटना हुई. करीब एक घंटे तक पूरा इलाका तनाव और दहशत के साए में रहा.

फायरिंग की आवाज से सहमे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेशन रोड से सोनार पट्टी रोड तथा गोला रोड से पम्पूकल रोड तक अफरातफरी मच गई. फायरिंग और हंगामे की आवाज सुनकर राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि स्थानीय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए.

महीनों पुराने विवाद ने पकड़ा तूल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद कई महीनों से चला आ रहा था. गुरुवार की रात्रि इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया और मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया. क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई.

पांच लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है. एहतियातन इलाके में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.

क्या बोले सदर SDPO हुलास कुमार

सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और विवाद का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

Also Read : मेसकौर के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 22-27 जून तक स्वागत सप्ताह, गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों में पुनः पढ़ाई से जोड़ने का अभियान शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >