नवादा में शराब माफियाओं ने थाना के सामने ही कर दी चौकीदार की हत्या, छह महीने पहले दी थी धमकी

Nawada Crime News:नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल थाना के ठीक सामने सोमवार की देर शाम अपराधियों ने खूनी खेल खेला है. थाना से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे चौकीदार पर अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और पेट में चाकू घोंप कर उसे घायल कर दिया. घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस व्यवस्था पर फूट पड़ा और थाना वाहन को भी निशाना बनाया गया है.थाना के सामने तरीके से चौकीदार पर हमला करके फरार हो गए अपराधी. चौकीदार की पत्नी ने कहा कि लगभग छह महीने पहले भी आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में धमौल थाना में लिखित शिकायत भी दी गई थी.

Nawada Crime News: (आशुतोष कुमार) नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल थाना के ठीक सामने सोमवार की देर शाम अपराधियों ने खूनी खेल खेला है. जिसने पूरे इलाके में दहशत और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

थाना से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे चौकीदार जितेंद्र पासवान पर अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया और पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस व्यवस्था पर फूट पड़ा और थाना वाहन को भी निशाना बनाया गया है.

घटना पर स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमौल थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने चौकीदार को घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पेट में चाकू लगते ही चौकीदार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया.

शराब माफियाओं की सूचना देने पर हमला हुआ

घटना को लेकर घायल चौकीदार की पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि तुर्कवन गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना चौकीदार जितेंद्र पासवान द्वारा लगातार पुलिस को दी जाती थी. इसी बात से नाराज होकर तुर्कवन निवासी आनंदी यादव के पुत्र रामपत कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है.

घायल चौकीदार जितेंद्र पासवान ने भी पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह धमौल थाना से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में रामपत कुमार समेत चार-पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया.

पत्नी ने कहा छह महीने पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

घायल चौकीदार की पत्नी ने खुलासा किया कि लगभग छह माह पूर्व भी आरोपितों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में धमौल थाना में लिखित शिकायत भी दी गई थी. लेकिन यदि समय रहते कार्रवाई हुई होती तो शायद आज यह नौबत नहीं आती.

अब इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली और सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.

थाना के सामने चौकीदार पर चाकू से हमला हुआ

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर थाना के सामने अपराधी इतनी बेखौफ तरीके से चौकीदार पर हमला करके फरार हो गए है. घटना के बाद पूरे पकरीबरावां प्रखंड में सनसनी फैल गई है. चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक ही चर्चा है

लोगों ने कहा शराब माफ़ियाओं में पुलिस का डर नही

इलाके में लोग खुलकर यह कहने लगे हैं कि अपराधियों के भीतर अब पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है. शराब कारोबार, अपराध और दबंगई के गठजोड़ ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है.

घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है. वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर मामले की समीक्षा की जा रही है.

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इधर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Also Read: छपरा में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप, दहेज में 10 लाख नकद और गहनों की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >